scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनोवा एग्रीटेक ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

नोवा एग्रीटेक ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) कृषि उत्पाद विनिर्माता नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 140 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी के शेयरधारक नुतलापति वेंकटसुब्बाराव 77,58,620 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे। तेलंगाना की कंपनी आईपीओ से पहले 25 करोड़ रुपये तक के शेयरों नियोजन पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा।

नये निर्गम से प्राप्त आय में से 14.20 करोड़ रुपये तक का उपयोग इसकी अनुषंगी कंपनी नोवा एग्री साइंसेज में एक नया निर्माण संयंत्र स्थापित करने, 10.49 करोड़ रुपये का उपयोग नोवा एग्रीटेक की कारोबारी जरूरतों के वित्तपोषण के लिए और अपने मौजूदा निर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments