scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनथिंग ने टाइगर ग्लोबल, अन्य से 1,762 करोड़ रुपये जुटाए

नथिंग ने टाइगर ग्लोबल, अन्य से 1,762 करोड़ रुपये जुटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी नथिंग ने श्रृंखला सी वित्तपोषण दौर में 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,762 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

यह वित्तपोषण दौर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मेल से एआई-नेटिव मंच बनाने के अपने प्रयासों को गति देने के लिए किया गया है।

इस दौर का नेतृत्व टाइगर ग्लोबल ने किया। इसमें जीवी, हाईलैंड यूरोप और ईक्यूटी सहित मौजूदा शेयरधारकों का समर्थन शामिल था।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि नया रणनीतिक समर्थन निखिल कामत और क्वालकॉम वेंचर्स से मिला है।

इस नई पूंजी का उपयोग कंपनी की नवोन्मेषण रूपरेखा को गति देने और वितरण नेटवर्क को और बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

लंदन स्थित चार साल पुरानी इस कंपनी ने बताया कि 2025 की शुरुआत में उसकी कुल बिक्री एक अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। इसने अगले साल अपने पहले एआई-नेटिव उपकरण उतारने की योजना की भी घोषणा की है।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments