scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशअर्थजगतगैर-खाद्य ऋण फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा

गैर-खाद्य ऋण फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

मुंबई, 31 मार्च (भाषा) गैर-खाद्य कर्ज फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

वित्त वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से 25 फरवरी तक गैर-खाद्य ऋण वृद्धि 6.2 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.7 प्रतिशत थी।

उद्योग के लिये कर्ज वृद्धि फरवरी, 2022 में उछलकर 6.5 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी महीने में एक प्रतिशत थी। मझोले उद्यमों के मामले में कर्ज वृद्धि आलोच्य महीने में 71.4 प्रतिशत रही, जबकि 2021 के फरवरी महीने में यह 30.6 प्रतिशत थी।

हालांकि, बड़ी कंपनियों की मांग नरम बनी हुई है और फरवरी, 2022 में इसमें 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

सेवा क्षेत्र में कर्ज वृद्धि फरवरी, 2022 में घटकर 5.6 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.8 प्रतिशत थी।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिये कर्ज में आलोच्य महीने में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले फरवरी, में 2021 में यह 8.6 प्रतिशत थी।

स्वर्ण कर्ज में वृद्धि फरवरी, 2022 में घटकर 26.2 प्रतिशत पर आ गयी जो एक साल पहले इसी महीने में 75.9 प्रतिशत थी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments