scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह की कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: फिच

अडाणी समूह की कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: फिच

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि अडाणी समूह पर कदाचार का आरोप लगाने वाली ‘शॉर्ट सेलर’ की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में अडाणी समूह की कंपनियों और उनकी प्रतिभूतियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसे उम्मीद है कि उसके पूर्वानुमानित नकदी प्रवाह में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments