scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसामान्य यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एनपीसीआई

सामान्य यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एनपीसीआई

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि बैंक खाते से बैंक खाता आधारित यूपीआई भुगतान या सामान्य यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

एनपीसीआई ने बयान में कहा कि विक्रेता के ‘पूर्व भुगतान साधन (पीपीआई)’ के जरिये लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क लगेगा। हालांकि यह शुल्क ग्राहकों को अदा नहीं करना होगा। दरअसल, निगम ने पीपीआई वॉलेट को अंतर-संचालित (इंटरचेंज) यूपीआई परिवेश का हिस्सा बनाने की मंजूरी दी और पीपीआई के जरिये 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

इसमें बताया गया, ‘‘इंटरचेंज शुल्क सिर्फ पीपीआई मर्चेंट लेनदेन पर ही लगेगा, ग्राहकों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि बैंक खाते से बैंक खाता आधारित यूपीआई भुगतान (सामान्य यूपीआई भुगतान) पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।’’

पीपीआई के यूपीआई में जुड़ने के बाद ग्राहकों के पास कोई भी बैंक खाता इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।

बैंक खाते से बैंक खाते में लेनदेन ग्राहकों और विक्रेताओं दोनों के लिए नि:शुल्क होगा।

भाषा मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments