scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन जून में 14 प्रतिशत घटा

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन जून में 14 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन जून, 2022 के दौरान लगभग 14 प्रतिशत घटकर 25.7 लाख टन रह गया।

एनएमडीसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जून, 2021 में इसने 29.8 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था।

कंपनी की पिछले महीने बिक्री सालाना आधार पर 40 प्रतिशत घटकर 19 लाख टन रह गयी। जून, 2021 में इसने 31.8 लाख टन की बिक्री की थी।

एनएमडीसी का जून के दौरान छत्तीसगढ़ में खदानों से उत्पादन 19.4 लाख टन पर स्थिर रहा।

वहीं कर्नाटक की खदानों से इसका उत्पादन गिरकर 6.3 लाख टन रह गया। जून, 2021 में यह 10.4 लाख टन था।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments