scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएलसी इंडिया को पहली तिमाही में 569 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

एनएलसी इंडिया को पहली तिमाही में 569 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) एनएलसी इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 568.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एनएलसी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 357.59 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की एकीकृत परिचालन आय भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 3,862.91 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,036.46 करोड़ रुपये थी।

एनएलसी इंडिया कोयला मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है और मुख्य रूप से खनन और बिजली उत्पादन का कारोबार करती है।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments