scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनआईटी, हमीरपुर के छात्र को मिला 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज

एनआईटी, हमीरपुर के छात्र को मिला 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज

Text Size:

हमीरपुर, 14 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को इस साल प्लेसमेंट में सालाना 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह इस साल संस्थान के किसी छात्र को मिला सबसे ऊंचा पैकेज है।

मित्तल कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की दोहरी डिग्री के छात्र हैं।

संस्थान के निदेशक एच एम सूर्यवंशी ने बताया कि पिछले वर्ष का उच्चतम पैकेज 2.05 करोड़ रुपये था।

छात्राओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा की दो छात्राओं को 1.68-1.68 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है।

सूर्यवंशी ने कहा कि इस साल संस्थान के 15 छात्रों ने 40 लाख रुपये से अधिक और 50 छात्रों ने 30 लाख रुपये से अधिक का पैकेज हासिल किया। उन्होंने छात्रों और स्टाफ को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments