scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनआईएनएल को जुलाई के मध्य तक टाटा को सौंप दिया जाएगा

एनआईएनएल को जुलाई के मध्य तक टाटा को सौंप दिया जाएगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) को टाटा समूह की एक फर्म को सौंपने का काम जुलाई के मध्य तक पूरा होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टाटा स्टील की इकाई- टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) ने इस साल जनवरी में 12,100 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर एनआईएनएल में 93.71 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की बोली जीती थी।

कंपनी ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के एक गठजोड़ को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की थी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘लेनदेन अंतिम चरण में है और अगले महीने के मध्य तक हस्तांतरण हो जाना चाहिए।’’

चूंकि सरकार की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है, इसलिए बिक्री से होने वाली आय राजकोष में जमा नहीं होगी और इसके बजाय चार सीपीएसई और ओडिशा सरकार के दो पीएसयू में जाएगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments