नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने सड़क निर्माण में स्टील स्लैग (धातुमल) का इस्तेमाल शुरू किया है।
प्राधिकरण ने सरकार के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन के तहत यह पहल शुरू की है।
एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि इससे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में इस्तेमाल की जाने वाली निर्माण सामग्री की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इस्पात उद्योग से निकलने वाली अपशिष्ट सामग्री का इस्तेमाल रेत, बजरी, या टूटे पत्थर जैसे प्राकृतिक अवशेषों की जगह किया जा सकता है।
प्राधिकरण ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के साथ किए गए परीक्षण के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
