नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड और एमएसीईएल की लेखा परीक्षा में खामियां पाई हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने चार लेखा परीक्षकों सहित पांच संस्थाओं पर 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) और मैसूर अमलगमेटेड कॉफी एस्टेट लिमिटेड (एमएसीईएल) सूचीबद्ध इकाई कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) की सहायक कंपनियां हैं।
यह मामला सीडीईएल की सात सहायक कंपनियों से एमएसीईएल को 3,535 करोड़ रुपये भेजने से जुड़ा है।
बाजार नियामक सेबी के अप्रैल 2022 में अपनी जांच रिपोर्ट जारी करने के बाद एनएफआरए ने सीडीजीएल के लेखा परीक्षकों के पेशेवर आचरण की जांच शुरू की थी।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.