scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगत'अगली पीढ़ी का जीएसटी' क्रमिक रूप से एकल कर स्लैब को बढ़ावा देगा: सूत्र

‘अगली पीढ़ी का जीएसटी’ क्रमिक रूप से एकल कर स्लैब को बढ़ावा देगा: सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) जीएसटी कर में प्रस्तावित सुधारों को ‘अगली पीढ़ी का जीएसटी’ बताते हुए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दो स्लैब वाली कर व्यवस्था क्रमिक रूप से एकल बिक्री/सेवा कर दर का रास्ता खोलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 2047 तक एकल कर स्लैब हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नयी जीएसटी व्यवस्था, जिसमें कर दरों को कम करते हुए केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब निर्धारित किए गए हैं, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी और शुल्क के खतरों को भी कम करने में मदद करेगी।

अगर जीएसटी परिषद द्वारा प्रस्तावित दो स्लैब वाली व्यवस्था को मंजूरी मिल जाती है, तो यह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के मौजूदा चार स्लैब की जगह ले लेगी। इसके साथ ही 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब खत्म हो जाएंगे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments