scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनेटवेब टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) घरेलू सर्वर बनाने वाली कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 257 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा प्रवर्तक- संजय लोढ़ा, विवेक लोढ़ा, नवीन लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और अशोक बजाज ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 85 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जायेगी।

कंपनी आईपीओ से पहले 51 करोड़ रुपये के नियोजन पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार कम हो जाएगा।

मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि आईपीओ का आकार 600-700 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2021-22 में 73 प्रतिशत बढ़कर 247.03 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 22.45 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments