scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, संशोधित लक्ष्य का 83 प्रतिशत: सीबीडीटी

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, संशोधित लक्ष्य का 83 प्रतिशत: सीबीडीटी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अब तक 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13.73 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2023 के संशोधित लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सकल आधार पर यह संग्रह 22.58 प्रतिशत बढ़कर 16.68 लाख करोड़ रुपये हो गया।

एक अप्रैल, 2022 से 10 मार्च, 2023 के दौरान 2.95 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 59.44 प्रतिशत अधिक हैं।

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.78 प्रतिशत अधिक है।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments