scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतस्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपये की करीब 7,500 परियोजनाएं पूरीः समीक्षा

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपये की करीब 7,500 परियोजनाएं पूरीः समीक्षा

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 7,500 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई।

समीक्षा में कहा गया, 13 जनवरी 2025 तक 1.64 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 8,058 परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनमें 1.50 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 7,479 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को इस मिशन की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य 100 चयनित शहरों में कुशल सेवाएं, मजबूत बुनियादी ढांचा और टिकाऊ वातावरण प्रदान कर उनमें जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करना है।

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस मिशन का उद्देश्य टिकाऊ तथा समावेशी शहरों को बढ़ावा देना है, जो बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएं और अपने नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर, स्वच्छ व टिकाऊ वातावरण तथा ‘स्मार्ट’ समाधानों का अनुप्रयोग प्रदान करें।

‘स्मार्ट सिटी’ से तात्पर्य ऐसे शहरों से है जहां पर्याप्त जल व बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन, किफायती आवास, मजबूत आईटी संपर्क व डिजिटलीकरण, सुशासन, टिकाऊ पर्यावरण, नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो।

भाषा अनुराग निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments