scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनडीटीवी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 49.7 प्रतिशत घटकर 15.05 करोड़ रुपये पर

एनडीटीवी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 49.7 प्रतिशत घटकर 15.05 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) अडाणी समूह के नियंत्रण वाली मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 49.76 प्रतिशत घटकर 15.05 करोड़ रुपये रहा।

एनडीवी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 29.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

मीडिया कंपनी की परिचालन आय भी आलोच्य तिमाही में 9.44 प्रतिशत घटकर 105.37 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले तीसरी तिमाही में यह 116.36 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, एनडीटीवी का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में 4.93 प्रतिशत बढ़कर 88.27 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 84.12 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments