scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनसीएलटी ने ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का मामला स्वीकार किया

एनसीएलटी ने ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का मामला स्वीकार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी टेक के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का मामला स्वीकार कर लिया है।

ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी टेक कर्ज में डूबी है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन के जरिये टैक्सी सेवाएं दे रही थी और भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना तैयार कर रही थी।

एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ ने लेप्टन सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट एंड रिसर्च द्वारा ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी के खिलाफ 5.84 करोड़ रुपये के बकाया को लेकर दायर दिवाला कार्यवाही की याचिका स्वीकार कर ली है।

न्यायाधिकरण ने कंपनी के बोर्ड को निलंबित करते हुए पवन कुमार गोयल को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।

दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि ब्लू-स्मार्ट मोबिलिटी पर एक परिचालन ऋण बकाया है, जिसे अदा करने में चूक हुई है और इसका परिचालन लेनदार इसे वसूलने का हकदार है।

लेप्टन सॉफ्टवेयर गूगल एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिए गए लाइसेंस के तहत गूगल मैप्स मंच से जुड़ी सेवाओं की बिक्री करती है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments