नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड का दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 138.47 करोड़ रुपये रहा है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को 110.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।
एक नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,882.16 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,482.41 करोड़ रुपये थी।
एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.