scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनवी मुंबई के ऐरोली में एमएमआर के शीर्ष व्यावसायिक केंद्रों में शामिल होने की क्षमता: रिपोर्ट

नवी मुंबई के ऐरोली में एमएमआर के शीर्ष व्यावसायिक केंद्रों में शामिल होने की क्षमता: रिपोर्ट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) बुनियादी ढांचे, नए घरों की आपूर्ति की मजबूत योजना और बढ़ते कारोबारी पारिस्थितिकी के आधार पर नवी मुंबई के ऐरोली में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के सबसे अच्छे कारोबारी केंद्रों में से एक के रूप में उभरने की क्षमता है।

रियल एस्टेट शोध कंपनी लियासेस फोरास ने ऐरोली क्षेत्र में कारोबारी संभावनाओं पर बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई।

लियासेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर ने कहा, “ऐरोली और उसके आसपास का इलाका घर चाहने वालों, निवेशकों और व्यवसायों के लिए सोने की खान के रूप में सामने आता है। यहां पर 2030 तक घरों की संख्या लगभग दोगुनी होकर 1.85 लाख इकाई होने की उम्मीद है।’’

ऐरोली में इस समय 15,000-20,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से मध्यम प्रीमियम घरों की पेशकश देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्रों और प्रस्तावित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक यात्रा के समय में 30-40 प्रतिशत की कमी आने से ऐरोली एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है और यह नवी मुंबई की वृद्धि को रफ्तार देने की स्थिति में आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐरोली में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सबसे अच्छे व्यावसायिक जिलों में से एक के रूप में उभरने की क्षमता है।

भाषा अनुराग अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments