नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) नैसकॉम फाउंडेशन ने बुधवार को आईबीएम ‘स्किल्सबिल्ड’ कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में 87,000 से अधिक हाशिए पर रहने वाले युवाओं को भविष्य के लिए तैयार डिजिटल कौशल के साथ कुशल बनाने के लिए आईबीएम के साथ साझेदारी की घोषणा की।
इस पहल का उद्देश्य डिजिटल असमानता को कम करना है और सेवा से वंचित समुदायों को बाजार-संबंधित डिजिटल, डोमेन और रोजगार-योग्यता प्रशिक्षण प्रदान करना है, जो उद्योग की मांग के अनुरूप होगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में कृत्रिम मेधा (एआई), साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में निःशुल्क डिजिटल कोर्स और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा, इसमें मेंटरशिप और मार्गदर्शन के अनुभव भी शामिल हैं, जो प्रौद्योगिकी दक्षता और पेशेवर आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे।
नैसकॉम फाउंडेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ज्योति शर्मा ने कहा, ‘आईबीएम के साथ हमारी साझेदारी इस दृष्टि को दर्शाती है कि हम एक डिजिटल रूप से सक्षम पीढ़ी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम युवाओं, खासकर सेवा से वंचित समुदायों के लिए भविष्य के अनुकूल कौशल, कैरियर अवसर और सीखने के रास्ते उपलब्ध कराकर उनके जीवन में बदलाव और भारत की डिजिटल कार्य शक्ति को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं।’
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
