scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनालको का चौथी तिमाही का मुनाफा 9.5 प्रतिशत बढ़कर 1,025 करोड़ रुपये पर

नालको का चौथी तिमाही का मुनाफा 9.5 प्रतिशत बढ़कर 1,025 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नालको का समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का एकीकृत लाभ 9.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,025.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह मुनाफा उच्च आय के कारण हुआ है।

नालको ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 935.74 करोड़ रुपये का एकीकृत लाभ कमाया था।

सूचना में कहा गया है कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 4,492.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,874.47 करोड़ रुपये थी।

एकीकृत आधार पर कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,124.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह 2,036.25 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments