scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनाल्को का दूसरी तिमाही में मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये

नाल्को का दूसरी तिमाही में मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) का एकीकृत लाभ 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में 36.7 प्रतिशत बढ़कर 1,429.94 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 1,045.97 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान एकीकृत परिचालन राजस्व बढ़कर 4,292.34 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,001.48 करोड़ रुपये था।

नाल्को ने अगले पांच वर्षों में एक नया एल्युमीनियम स्मेल्टर और एक कोयला-आधारित बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इसमें से 18,000 करोड़ रुपये स्मेल्टर के लिए और 12,000 करोड़ रुपये तापीय बिजली घर पर खर्च किए जाएंगे।

नाल्को अगले पांच वर्षों में महारत्न कंपनी बनने की भी योजना बना रही है।

‘नवरत्न’ कंपनी, नाल्को, देश की सबसे बड़ी बॉक्साइट, एल्युमिना, एल्युमीनियम और पावर कॉम्प्लेक्स में से एक है। वर्तमान में, इस सार्वजनिक उपक्रम में सरकार की 51.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments