scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनायडू, गोयल ने आंध्र प्रदेश की ड्रोन सिटी, स्पेस सिटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी

नायडू, गोयल ने आंध्र प्रदेश की ड्रोन सिटी, स्पेस सिटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Text Size:

विशाखापत्तनम, 14 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) साझेदारी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित ड्रोन सिटी और स्पेस सिटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

नायडू ने इस आधारशिला के रखे जाने की प्रक्रिया को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा, ‘ड्रोन सिटी और स्पेस सिटी की आधारशिला रखा जाना ऐतिहासिक है। हम पहले कदम उठाने का लाभ उठाते रहेंगे।’

नायडू ने केंद्र से इन परियोजनाओं को और अधिक समर्थन देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रोन टैक्सियां ​​शुरू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ‘क्वांटम वैली’ जनवरी 2026 में शुरू की जाएगी।

इस दौरान नायडू ने आंध्र प्रदेश को ग्रीन हाइड्रोजन वैली के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना दोहराई।

गोयल ने कहा कि ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और उन्होंने इस रुख को पहचानने तथा ड्रोन सिटी की अवधारणा बनाने के लिए नायडू की प्रशंसा की।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नूल जिले के ओर्वाकल में 300 एकड़ की भूमि पर ड्रोन सिटी की योजना बनाई गई है, जिसमें ड्रोन डिजाइन, विनिर्माण, सेवाएं और अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं होंगी।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments