scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्याज के भंडार पर किसी तरह के निर्णय से पहले महाराष्ट्र सरकार से परामर्श करे नेफेड : मंत्री

प्याज के भंडार पर किसी तरह के निर्णय से पहले महाराष्ट्र सरकार से परामर्श करे नेफेड : मंत्री

Text Size:

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा है कि प्याज के स्टॉक पर निर्णय लेते समय नेफेड को उनके विभाग के साथ मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि किसी तरह का स्वतंत्र कदम किसानों और उपभोक्ताओं, दोनों को प्रभावित कर सकता हैं।

मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद रावल ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य ने इस साल लगभग 170 लाख टन प्याज का उत्पादन किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 55 लाख टन अधिक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) ने पहले संकेत दिया था कि अगर कीमतें 30 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर जाती हैं, तो वह भंडारित प्याज बाजार में उतार देगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस घोषणा के बाद व्यापारियों की प्रतिक्रिया के कारण कीमतों में अचानक गिरावट आई। किसानों को नुकसान हुआ और इसलिए हमने नेफेड से कहा है कि ऐसे निर्णय राज्य के परामर्श से लिए जाने चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र को सूचित किया गया है कि समय पर निर्यात समर्थन से कीमतों को स्थिर करने और उत्पादकों के लिए आगे की परेशानी को रोकने में मदद मिलेगी।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments