scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन और डीओसी मांग से सोयाबीन तिलहन में सुधार

मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन और डीओसी मांग से सोयाबीन तिलहन में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मांग बढ़ने के करण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार रहा जबकि कम उपलब्धता के कारण सोयाबीन तिलहन भी सुधार के साथ बंद हुए। कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी आयातित तेलों से 18-20 रुपये किलो सस्ता होने के कारण सरसों तेल की अच्छी मांग है। कमजोर वर्ग के उपभोक्ता भी सरसों तेल खरीद रहे हैं। इस वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। कम उपलब्धता के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम भी मजबूत बंद हुए।

शनिवार को अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कामकाज बंद रहता है। ऐसे में बेहद सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम अरिवर्तित रहे।

खाद्यतेलों के आगे की दिशा का पता सोमवार को बाजार खुलने के बाद पता चलेगा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,900-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,050-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,685-2,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,415-2,515 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,415-2,560 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,800-5,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,450-5,525 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments