scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट, सोयाबीन तेल में सुधार

ऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट, सोयाबीन तेल में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) ऊंचे दाम की वजह से मांग प्रभावित रहने के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार के बीच सोयाबीन तेल के दाम में सुधार आया। सामान्य कामकाज के बीच अन्य सभी तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज दोनों जगह सुधार का रुख है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। सरसों का किसानों, स्टॉकिस्टों और सरकार के नेफेड जैसी सहकारी संस्थाओं के पास स्टॉक है। अगले दो-तीन महीने में सरसों की अगली फसल आयेगी और जिनके पास स्टॉक है, वे उसे निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आयातित तेलों से सरसों महंगा है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से सरसों का दाम करीब 10 प्रतिशत अधिक चल रहा है। प्लांट वालों ने भी आज सरसों के दाम 25-50 रुपये प्रति क्विंटल तक घटाये हैं। सरसों के दाम ऊंचा रखने के सटोरिया प्रयास भी जारी हैं जबकि इस ऊंचे दाम पर सरसों का खपना मुश्किल है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल के आयात की लागत 107.50 रुपये किलो बैठती है और इसे 102 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा है। साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) जैसे संगठनों को लागत से लगभग छह प्रतिशत नीचे दाम पर आयातित सोयाबीन डीगम तेल की बिकवाली के बारे में भी सरकार को आगाह करना चाहिये। इससे कारोबारी धारणा प्रभावित है क्योंकि इसका दबाव बाकी तेल-तिलहनों पर भी आता है और सोयाबीन जैसी फसल उत्पादन करने वाले किसानों को भी उनके तिलहन के लिए कम दाम मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन तिलहन की हालत बुरी है। इसके हाजिर दाम एमएसपी से काफी नीचे हैं। ऊंचे दाम पर प्लांट वालों की मांग कम है। किसानों द्वारा कम आवक लाने के बावजूद देशी तिलहन खप नहीं पा रहा है। इस उहापोह के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे।

सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,025-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,450-6,825 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,470-2,770 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,440-2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,440-2,575 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,170 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,150 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,975 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,975 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,600-4,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,300-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments