scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमुर्मू बृहस्पतिवार को ‘कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं’ पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

मुर्मू बृहस्पतिवार को ‘कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं’ पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

Text Size:

नई दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले ‘कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं’ पर तीन दिन के वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

आयोजन करने वाली संस्थाओं में से एक आईसीएआर ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहेंगी।

‘‘प्रगति को आगे बढ़ाना, नई ऊंचाइयों को छूना’’ विषय के साथ, यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘महिला किसान का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ (आईवाईडब्ल्यूएफ) 2026 के अनुरूप है, जो कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर प्रकाश डालता है।

यह कार्यक्रम ‘ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज’ (टीएएएस), ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (आईसीएआर), ‘कंसल्टेटिव ग्रुप फॉर इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च’ (सीजीआईएआर), और ‘पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण’ (पीपीवी एवं एफआरए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 700 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments