scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए मुंबई एपीएसी में सातवां पसंदीदा गंतव्य

रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए मुंबई एपीएसी में सातवां पसंदीदा गंतव्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के पसंदीदा गंतव्यों की सूची में मुंबई सातवें स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

सीबीआरई ने शुक्रवार को अपना ‘2023 एशिया प्रशांत निवेशक मंशा सर्वे’ जारी किया।

रिपोर्ट कहा गया है, ‘‘मुंबई 10 एपीएसी शहरों की सूची में सातवें स्थान पर है और इस क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है।”

सूची में शंघाई आठवें स्थान पर, हनोई नौवें स्थान पर और सियोल दसवें स्थान पर है।

पिछले दो साल में किसी अन्य भारतीय शहर को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था।

सीमापार निवेश के लिए तोक्यो सूची में लगातार चौथे साल पहले स्थान पर रहा। उसके बाद सिंगापुर का स्थान आता है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments