नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) वैश्विक शिक्षा समाधान प्रदाता एमएसएम का लक्ष्य दुनिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने की मंशा रखने वाले 10,000 से अधिक भारतीय छात्रों की मदद करना है।
कंपनी छात्रों को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने में मदद करती है।
एमएसएम के संस्थापक संजय लॉल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2012 के बाद से अबतक करीब 1.45 लाख से अधिक छात्रों को उनकी पसंद के सही विश्वविद्यालय को खोजने में मदद की है।
लॉल ने कहा कि पिछले साल यानी 2022 में करीब 2,26,450 छात्र कनाडा, 1,90,000 से अधिक अमेरिका, 1,30,000 से अधिक ब्रिटेन और लगभग 60,000 छात्र उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया गए।
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस साल भारत से 10 हजार से अधिक छात्रों को लक्षित कर रहे हैं।’’
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा चलन को देखते हुए, अगले कुछ वर्षों में इन संख्या में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
