scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएमफैसिस का जुलाई-सितंबर तिमाही में लाभ 10.79 प्रतिशत बढ़कर 469 करोड़ रुपये

एमफैसिस का जुलाई-सितंबर तिमाही में लाभ 10.79 प्रतिशत बढ़कर 469 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) आईटी समाधान प्रदाता एमफैसिस का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.79 प्रतिशत बढ़कर 469 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 423.3 करोड़ रुपये रहा था।

बेंगलुरु स्थित कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 10.34 प्रतिशत बढ़कर 3,901.91 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,536.14 करोड़ रुपये थी।

एम्फैसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नितिन राकेश ने कहा, ‘‘ कृत्रिम मेधा (एआई) में हमारे शुरुआती व केंद्रित निवेशों ने एम्फैसिस को अपने परिवर्तन की यात्रा में ग्राहकों के लिए एक रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित किया है…’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments