scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमदरसन ग्रुप 2030 तक 108 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने के लक्ष्य पर कायम: चेयरमैन

मदरसन ग्रुप 2030 तक 108 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने के लक्ष्य पर कायम: चेयरमैन

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) विविध कारोबारों में सक्रिय मदरसन ग्रुप के चेयरमैन विवेक चांद सहगल का कहना है कि समूह 2030 तक 108 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त करने के अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।

वाहनों के पुर्जे और वैमानिकी सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े इस समूह की दुनिया भर में 425 से अधिक विनिर्माण इकाइयां हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में समूह का राजस्व 25.7 अरब डॉलर रहा था।

राजस्व लक्ष्य हासिल करने के सवाल पर सहगल ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) के एक सत्र में कहा, ‘मेरा मानना है कि विकल्प और अवसर मौजूद हैं। हमें बस उन्हें सफलता में बदलने की जरूरत है।’

उन्होंने यह भी स्वीकार किया, ‘कोविड महामारी के कारण कंपनी अपने पिछले राजस्व लक्ष्यों से चूक गई थी।’

मदरसन ग्रुप ने 108 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक राजस्व हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें पूंजी निवेश पर 40 प्रतिशत का प्रतिफल हासिल करना शामिल है।

समूह अब वाहन क्षेत्र के अलावा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरण और ड्रोन विनिर्माण जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रहा है।

भाषा सुमित योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments