नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) साधारण और सुस्त कारोबार के बीच स्थानीय बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में स्थिरता रही जबकि दाम ऊंचा बोले जाने की वजह से कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम में मामूली सुधार दर्ज हुआ।
दोपहर 3.30 बजे मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट थी। दूसरी ओर, शिकॉगो एक्सचेंज कल रात लगभग दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां गिरावट है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,925-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,255-2,555 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,435-2,535 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,435-2,570 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,860 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,300-4,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,000-4,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.