scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशों में तेजी, त्योहारी मांग बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

विदेशों में तेजी, त्योहारी मांग बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी तथा त्योहारी मांग बढ़ने के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए। जबकि सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

दोपहर तक के कारोबार में मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार का रुख जारी था।

सूत्रों ने कहा कि त्योहारों की मांग की वजह से वैसे गत कारोबारी सत्र के मुकाबले सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार है लेकिन इस वक्त सरसों की जितनी अधिक मांग होनी चाहिये थी, वह दाम ऊंचा होने के कारण अधिक नहीं है। इसी तरह सोयाबीन का दाम भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से लगभग 20-22 प्रतिशत नीचे है। यही स्थिति सूरजमुखी, मूंगफली में मामले भी है जिनके हाजिर दाम एमएसपी से लगभग 25 प्रतिशत तक कमजोर हैं। हाजिर दाम नीचे रहने से किसान काफी तकलीफ में हैं।

सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। विदेशों में सुधार के रुख के मद्देनजर बिनौलातेल कीमतों में भी सुधर आया।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,950-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,255-2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,455-2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,455-2,590 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,350-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,050-4,150 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments