scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसाधारण मांग निकलने से अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन के भाव में सुधार

साधारण मांग निकलने से अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन के भाव में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) छिटपुट मांग निकलने के कारण सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन इंदौर को छोड़कर सोयाबीन दिल्ली एवं डीगम तेल, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला। अगले महीने सोयाबीन फसल आने से पहले इसके डीआयल्ड केक (डीओसी) की मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तिलहन (सोया दाना एवं लूज) की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, सामान्य कारोबार के बीच सोयाबीन इंदौर तेल का भाव पूर्वस्तर पर बंद हुआ।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार का कारण स्थानीय छिटपुट मांग का निकलना है। जबकि लगभग सवा महीने के बाद सोयाबीन, मूंगफली और बिनौला की फसल बाजार में आने वाली है और इस वजह से मुर्गीदाने के लिए डीओसी की मांग कमजोर हुई है जिससे सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई। सस्ता होने की वजह से साधारण औद्योगिक मांग निकलने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार आया।

सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत का सुधार है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कोई घटबढ़ नहीं है। इस तेजी के असर से भी अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार है।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,250-7,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,970 – 7,095 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,710 – 2,900 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,570 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,310-2,400 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,455 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,570 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,045-6,120 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 5,845- 5,920 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments