scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमोरक्को 2026 में भारत से 80,000 पर्यटकों के आगमन की उम्मीद

मोरक्को 2026 में भारत से 80,000 पर्यटकों के आगमन की उम्मीद

Text Size:

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) मोरक्को को इस साल पिछले साल की वृद्धि गति के अनुरूप भारत से लगभग 80,000 पर्यटकों के आगमन की उम्मीद है।

मोरक्को के राष्ट्रीय पर्यटन कार्यालय (एमएनटीओ) के भारत कंट्री जनरल मैनेजर जमाल यूनिस किलिटो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे यहां 2025 में कुल दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए, जिनमें से 54,000 पर्यटक भारत से थे। यह 2024 की तुलना में भारत से आने वाले पर्यटकों में 31 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। 2024 में भारत से 41,000 पर्यटक आए थे। 2024 में हम 1.74 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की मेजबानी कर चुके थे।”

उन्होंने बताया कि इस साल एमएनटीओ खासतौर पर उन यात्रियों पर ध्यान दे रहा है जो समूह में यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि हर पांच में से एक भारतीय यात्री ‘ग्रुप पैकेज’ चुनता है।

किलिटो ने कहा, ‘ग्रुप टूर के अलावा, हम बैठक, सम्मेलनों, प्रोत्साहन यात्रा और प्रदर्शनी (एमआईसीई), शादी के लिए यात्रा, युवा यात्रियों और स्वतंत्र रूप से यात्रा करने वालों (एफआईटी) को भी आकर्षित करना चाहते हैं। साथ ही, हम 50 साल से ज्यादा उम्र वाले अनुभवी यात्रियों के लिए भी मोरक्को को बढ़ावा देना चाहते हैं।’

मोरक्को का पर्यटन विभाग 2026 में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहा है।

इस साल मोरक्को 75,000 से 80,000 भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं।

भाषा अजय योगेश

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments