scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसड़क निर्माण में नगर निकायों के कचरे के अधिक उपयोग हो : गडकरी

सड़क निर्माण में नगर निकायों के कचरे के अधिक उपयोग हो : गडकरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्राकृतिक संसाधनों की बचत के लिए सड़क निर्माण में नगर निकायों के कचरे के अधिक उपयोग पर मंगलवार को जोर दिया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने एशियन एजुकेशन ग्रुप (एईजी) के 14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने कचरे के उपयोग से प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल सहित पुराने कचरे के चार पहाड़ हैं। सरकार ने 80 लाख टन कचरे को अलग-अलग करने और उसे सड़क निर्माण में उपयोग करने की पहल की है।

मंत्री ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित विभिन्न परियोजनाओं में कचरे का उपयोग किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सड़क निर्माण में नगर निकायों के कचरे का उपयोग करने का निर्णय लिया है ताकि हमें बजरी (एग्रीगेट) की व्यवस्था के लिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग न करना पड़े। ’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments