scorecardresearch
Monday, 29 September, 2025
होमदेशअर्थजगतकपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा रूस के उद्यमियों से मिलने मॉस्को जाएंगी

कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा रूस के उद्यमियों से मिलने मॉस्को जाएंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा इस हफ्ते रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय और कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र के उद्यमियों के साथ बैठक करने के लिए मॉस्को जाएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यह यात्रा अमेरिका के भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क और नयी दिल्ली के रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के कुछ हफ्ते बाद हो रही है।

सोमवार को जारी बयान में कहा गया, ”केंद्रीय कपड़ा और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा एक से तीन अक्टूबर 2025 तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी।”

अमेरिका के 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद भारत अपने वस्त्र निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 40 देशों के बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अमेरिका, भारत के परिधान निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है।

बयान में कहा गया, ”यह यात्रा रूस के साथ व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इससे वैश्विक बाजारों में भारतीय वस्त्रों और परिधानों की बढ़ती भूमिका का पता भी चलता है। ये बैठकें द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देंगी, बाजार विविधीकरण को प्रोत्साहित करेंगी और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाएंगी।”

पबित्रा मॉस्को में ‘बेस्ट ऑफ इंडिया – भारतीय परिधान और वस्त्र मेला’ का उद्घाटन भी करेंगी, जिसमें 100 से ज्यादा भारतीय कंपनियां शामिल होंगी।

इस मेले में 100 से अधिक भारतीय कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है, जो हथकरघा और हस्तशिल्प से लेकर घरेलू साज-सज्जा, कालीन, लिनेन और परिधानों तक, विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments