scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखनिज कंपनी लोहम के नए शोध केंद्र की ग्रेटर नोएडा में शुरुआत

खनिज कंपनी लोहम के नए शोध केंद्र की ग्रेटर नोएडा में शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली , 20 अगस्त (भाषा) महत्वपूर्ण खनिज उत्पादक और प्रसंस्करण कंपनी लोहम ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में अपने नए अनुसंधान एवं नवोन्मेष केंद्र का उद्घाटन किया। इस पहल का मकसद महत्वपूर्ण खनिज के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय खान और कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया।

यह नया केंद्र भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन’ के अनुरूप है। इसका मकसद उन खनिजों पर शोध करना है जो देश की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारतीय उद्योगों को दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा है।

बयान में मंत्री दुबे के हवाले से कहा गया, ‘‘सरकार महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और लोहम का यह नया अनुसंधान केंद्र इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत को खनिजों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगा।’’

लोहम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजत वर्मा ने कहा, ‘‘यह अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवोन्मेष केंद्र, महत्वपूर्ण खनिज के मामले में विश्वस्तरीय क्षमताओं के निर्माण के लोहम के दृष्टिकोण का नया इंजन है। हमें भारत के वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रणी बनने की यात्रा में योगदान देने पर गर्व है, क्योंकि यह प्रौद्योगिकी नेतृत्व महत्वपूर्ण खनिजों में गहन अनुसंधान एवं विकास से शुरू होता है।’’

भाषा योगेश रमण

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments