नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) समूह की कंपनी आईकॉम ने स्थानीय स्तर पर छोटे हथियारों के विनिर्माण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनी कैराकल के साथ एक लाइसेंस समझौता किया है।
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस समझौते के तहत पिस्तौल और स्नाइपर राइफल जैसे छोटे हथियारों का विनिर्माण किया जाएगा।
बयान के मुताबिक आईकॉम ने ‘‘कैराकल के साथ एक साझेदारी और लाइसेंसिंग समझौते’’ पर हस्ताक्षर किए हैं।
समझौते के तहत आईकॉम स्थानीय स्तर पर ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारतीय बाजार के लिए कैराकल के छोटे हथियारों का विनिर्माण करेगी।
आईकॉम के प्रमुख सुमंत पी ने कहा कि कैराकल के छोटे हथियारों की पूरी श्रृंखला का उत्पादन कंपनी के हैदराबाद स्थित विनिर्माण केंद्र में किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
