scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्रीय बजट के दिन खुला रहेगा एमसीएक्स

केंद्रीय बजट के दिन खुला रहेगा एमसीएक्स

Text Size:

मुंबई, 29 जनवरी (भाषा) जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) एक फरवरी को बजट के दिन खुला रहेगा। जिंस बाजार में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा।

एमसीएक्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एक्सचेंज सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य व्यापार के लिए खुला रहेगा।

बयान के अनुसार केंद्रीय बजट पेश किये जाने के कारण प्रतिभागियों के लिए कारोबारी मंच उपलब्ध कराने के लिए एक फरवरी (शनिवार) को एमसीएक्स खुला रहेगा। इसका मकसद प्रतिभागियों को वास्तविक समय पर जोखिम प्रबंधन और ‘हेजिंग’ जरूरतों को पूरा करना है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments