scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतरी, ईविटारा पेश की

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतरी, ईविटारा पेश की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) औपचारित रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में उतर गई है। कंपनी ने मंगलवार को भारत में अपने पहले बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ईविटारा को पेश किया।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने अपनी नई मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक एसयूवी ईविटारा का निर्यात कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरू कर दिया है।

अपनी मूल कंपनी मूल सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के साथ मिलकर, कंपनी का लक्ष्य इस कार को दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में बेचना है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह महीना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 45 साल पहले इसी महीने मारुति की स्थापना हुई थी। हमने छोटे-छोटे कदम उठाए और धीरे-धीरे वे कदम आज कुछ असाधारण में बदल गए हैं। इस फरवरी में, हम एक ऐसे परिवर्तन की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो वाहन क्षेत्र को पूरी तरह नया रूप देगा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग चार से पांच प्रतिशत के आसपास रही है और अब समय आ गया है कि यह बाजार तेजी से बढ़े।

मारुति सुजुकी ने ईविटारा को 10.99 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है।

बनर्जी ने बताया कि ईविटारा में 61 किलोवाट-घंटा और 49 किलोवाट-घंटा

बैटरी विकल्प हैं, जो 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग क्षमता प्रदान करते हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments