scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,56,247 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,56,247 करोड़ रुपये बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,247.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया।

वहीं इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। मंगलवार को ‘मुहर्रम’ पर बाजार बंद रहे थे।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,772.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,81,028.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 12,642.03 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,004.29 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 32,346.90 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,25,207.35 करोड़ रुपये रही।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 25,467.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,08,729.12 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 18,679.93 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,45,759.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 339.04 करोड़ रुपये चढ़कर 4,42,496.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,262.29 करोड़ रुपये घटकर 6,70,920.64 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,454.26 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,09,765.92 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 3,289 करोड़ रुपये घटकर 4,31,459.72 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 4,73,584.52 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,074 अंक या 1.83 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 300 अंक या 1.95 प्रतिशत चढ़ गया। बाजार ने लगातार चौथी बार साप्ताहिक लाभ दर्ज किया है।

भाषा अजय अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments