scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,544.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल को सबसे अधिक लाभ हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,451.37 अंक या 1.75 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। वहीं जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल ने 41,254.73 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 40,123.88 करोड़ रुपये बढ़कर 10,26,491.35 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 33,185.59 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,40,210.78 करोड़ रुपये रही।

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 28,903.45 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,899.19 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,774.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,009.78 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 7,938.34 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,924.98 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलअ इन्फोसिस का मूल्यांकन 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,807.01 करोड़ रुपये घटकर 10,71,894.61 करोड़ रुपये और एलआईसी का मूल्यांकन 7,684.87 करोड़ रुपये घटकर 5,60,173.42 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments