scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमैरिको का दूसरी तिमाही का मुनाफा मामूली घटकर 432 करोड़ रुपये पर

मैरिको का दूसरी तिमाही का मुनाफा मामूली घटकर 432 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में मामूली गिरावट के साथ 432 करोड़ रुपये रहा। इस गिरावट का कारण उच्च तुलनात्मक आधार और प्रमुख सामानों में महंगाई है।

मैरिको ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 433 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में, उसका परिचालन राजस्व 3,482 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 31 प्रतिशत अधिक है…।’’

सितंबर तिमाही में कुल खर्च 35.87 प्रतिशत बढ़कर 2,981 करोड़ रुपये रहा।

सितंबर तिमाही में, घरेलू बाजार से मैरिको का राजस्व 2,667 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 34.76 प्रतिशत अधिक है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय’ बाजार से राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 815 करोड़ रुपये रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments