नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) मैनकाइंड फार्मा का 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत घटकर 520 करोड़ रुपये रह गया है। यह ओटीसी बिक्री में गिरावट के कारण हुआ।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 661 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय एक साल पहले की तुलना में बढ़कर 3,697 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने कहा, ‘‘क्रॉनिक और बीएसवी समेकन में बेहतर प्रदर्शन के कारण मैनकाइंड का राजस्व 20.8 प्रतिशत बढ़ा, जो आंशिक रूप से जीएसटी व्यवधान से प्रभावित था।’’
उन्होंने आगे कहा कि भारी बारिश और जीएसटी 2.0 के कारण ओटीसी खंड की बिक्री प्रभावित हुई है और कंपनी को दूसरी छमाही में वृद्धि में सुधार की उम्मीद है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
