scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमालाबार गोल्ड 1,580 करोड़ रुपये के निवेश से माह के अंत तक 20 नए शोरूम खोलेगी

मालाबार गोल्ड 1,580 करोड़ रुपये के निवेश से माह के अंत तक 20 नए शोरूम खोलेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स इस माह के अंत तक 1,580 करोड़ रुपये के निवेश से 20 नए शोरूम खोलेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की।

नए शोरूम झांसी, कल्लाकुरीची, ग्वालियर, चित्तूर, हल्द्वानी, थेनी, जामनगर, रांची, वीआईपी रोड कोलकाता, अलीगढ़, केआर पुरम (बेंगलुरु), इनऑर्बिट मॉल विशाखापत्तनम, कांचरापाड़ा, श्रीरामपुर, गोकुल रोड हुबली, मणिनगर, गुरुग्राम सेक्टर 14, जुबली हिल्स (हैदराबाद), सांगारेड्डी और गुवाहाटी में खोले जाएंगे।

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘इस विस्तार में कुल 1,580 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और इससे 725 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।’

मालबार ग्रुप के चेयरमैन एम पी अहमद ने कहा, ‘‘20 दिन में 20 शोरूम पेश करने का हमारा निर्णय देश की लंबी अवधि की वृद्धि संभावनाओं में हमारे भरोसे और विश्वस्तरीय आभूषण खुदरा बिक्री के अनुभवों तक पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments