scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमेकमाइट्रिप फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए

मेकमाइट्रिप फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए

Text Size:

गुरुग्राम, 17 जुलाई (भाषा) मेकमाइट्रिप फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए राहत कार्यों के लिए तत्काल पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

मेकमाइट्रिप ने सोमवार को बयान में कहा कि यह मदद जमीनी स्तर पर काम करने वाले सहयोगियों, सरकारी संस्थाओं, विशेषज्ञों, एनजीओ और स्थानीय लोगों के जरिये जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

मेकमाइट्रिप के संस्थापक और चेयरमैन दीप कालरा ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पीड़ितों तक तुरंत जरूरी मदद पहुंचाने की जरूरत है, क्योंकि वहां पर हाल में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम जरूरत के समय स्थानीय लोगों की मदद करें।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments