scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र की सड़कों पर एक साल में बढ़े 8.2 प्रतिशत वाहन: आर्थिक समीक्षा

महाराष्ट्र की सड़कों पर एक साल में बढ़े 8.2 प्रतिशत वाहन: आर्थिक समीक्षा

Text Size:

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में सड़क पर मोटर वाहनों की संख्या 2025 में 40 लाख यानी 8.2 प्रतिशत बढ़कर 5.28 करोड़ हो गई। राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश 2025-26 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया।

आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी, 2026 तक राज्य में कुल मोटर वाहनों की संख्या बढ़कर 5.28 करोड़ पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष की शुरुआत में यह आंकड़ा 4.88 करोड़ था।

समीक्षा के अनुसार, राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर वाहनों का घनत्व 41,000 दर्ज किया गया है।

समीक्षा के मुताबिक, पंजीकृत वाहनों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है, जिसमें मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल संख्या 3.78 करोड़ है। वहीं हल्के मोटर वाहनों (कार, जीप और टैक्सियों) की संख्या 77.10 लाख है।

समीक्षा के अनुसार, जनवरी, 2026 तक राज्य में 12.96 लाख तिपहिया, 15.93 लाख ट्रैक्टर, 5.20 लाख ट्रेलर, 2.01 लाख बसें और 26,002 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राज्य में प्रति किलोमीटर सड़क की लंबाई पर वाहनों की संख्या 153 रही, जो राज्य की परिवहन व्यवस्था के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments