scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र में अवैध रूप से मल्टी-ब्रांड वाहनों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र में अवैध रूप से मल्टी-ब्रांड वाहनों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Text Size:

मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि अनधिकृत मल्टी-ब्रांड विक्रेताओं को वाहन आपूर्ति करने वाले डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्री ने ऑटोमोबाइल डीलर्स फेडरेशन के साथ बैठक के दौरान परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार को ये निर्देश दिए।

सरनाईक ने बताया कि राज्य में मल्टी-ब्रांड वाहन विक्रेताओं का एक बड़ा नेटवर्क उभर आया है, और वे सरकार को कोई राजस्व दिए बिना अवैध रूप से वाहन बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ संस्थाएं दूसरे राज्यों से नए वाहन भी लाती हैं और उन्हें वैध व्यापार प्रमाणपत्र के बिना महाराष्ट्र में बेचती हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को अवैध विक्रेताओं को वाहन आपूर्ति करने वाले डीलरों के व्यापार प्रमाणपत्रों को रद्द करने का निर्देश भी दिया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments