scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश के जीडीपी में 1,500 अरब डॉलर का योगदान देने की राह पर महाराष्ट्र: शिंदे

देश के जीडीपी में 1,500 अरब डॉलर का योगदान देने की राह पर महाराष्ट्र: शिंदे

Text Size:

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में महाराष्ट्र प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तैयार है और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी ) में 1,500 अरब डॉलर का योगदान देने की उम्मीद करता है।

शिंदे ने यहां वास्तुकला, डिजाइन और निर्माण से जुड़ी प्रदर्शनी ‘आईडीएसी एक्सपो’ को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत निवेश, औद्योगिक विस्तार और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के दम पर महाराष्ट्र देश का अग्रणी आर्थिक केंद्र बना हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र भारत की आर्थिक प्रगति का नेतृत्व जारी रखेगा। नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के साथ, राज्य देश के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र जीडीपी में लगभग 1,500 अरब डॉलर का योगदान देगा।’’

शिंदे ने उल्लेख किया कि नए मेट्रो गलियारे, एक्सप्रेस-वे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों सहित महाराष्ट्र का विस्तारित होता बुनियादी ढांचा तंत्र औद्योगिक गतिविधियों, संपर्क और रोजगार सृजन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments